उत्तराखंड

बारिश के कारण रोडवेज परिसर का बुरा हाल

उत्तराखण्ड
2 जुलाई 2026
बारिश के कारण रोडवेज परिसर का बुरा हाल
काशीपुर। बारिश के कारण रोडवेज के यात्रियों और चालकों को बस स्टेशन परिसर में आने और निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार रात और मंगलवार को लगातार रुक-रुक कर हुई बारिश से बस स्टेशन परिसर में काफी कीचड़ हो गया।

काशीपुर का रोडवेज बस अड्डा एक तो पहले ही अपनी दुर्दशा पर रो रहा है, वहीं बारिश होने से बस स्टेशन परिसर में कीचड़ होने से स्थिति और चिंताजनक हो गई है। चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है। बस अड्डे से 70 से 80 बसें रोजाना आती-जाती हैं जिसमें बरेली, टनकपुर, रूद्रपुर, दिल्ली, जयपुर, मुरादाबाद समेत तमाम रूट शामिल हैं। कीचड़ के बीच में बसें खड़ी हो रही हैं। इससे यात्रियों को बस पर चढ़ने और उतरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री पैर फिसलने के कारण गिरकर चोटिल भी हुए। सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि कीचड़ की वजह से यात्रियों को काफी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *