खुशखबरी – रामनगर-देहरादून सीधी रेल सेवा का शुभारंभ 18 जुलाई से
उत्तराखण्ड
खुशखबरी – रामनगर-देहरादून सीधी रेल सेवा का शुभारंभ 18 जुलाई से
रामनगर। लंबे समय से किए गए निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप 18 जुलाई से रामनगर-देहरादून सीधी रेल सेवा का शुभारंभ होने जा रहा है। यह जानकारी अनिल बलूनी ने सोशलमीडिया की जरिए साझा की।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि रामनगर, जिसे कॉर्बेट सिटी के नाम से भी जाना जाता है, के नागरिक लंबे समय से देहरादून के लिए सीधी रेल सेवा की मांग कर रहे थे। यह नई रेल सेवा स्थानीय लोगों के साथ-साथ उत्तराखंड आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
उन्हांेने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने के सतत प्रयासों तथा माननीय रेल मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने उत्तराखंड की रेल परियोजनाओं और सेवाओं को सदैव प्राथमिकता प्रदान की।
इस रेल सेवा के प्रारंभ होने से स्थानीय नागरिकों को देहरादून में सरकारी एवं निजी कार्यों के लिए आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, वहीं कॉर्बेट नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों को भी सीधा और सुगम रेल संपर्क उपलब्ध होगा।
प्रारंभिक चरण में इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए भविष्य में इसका संचालन सप्ताह में चार या पाँच दिन तक बढ़ाए जाने का प्रयास किया जाएगा।
मैं रामनगर क्षेत्र के नागरिकों को शुभकामनाएँ देता हूँ की उन्हें यह दोहरी खुशखबरी मिलने जा रही है, इससे पूर्व धनगढ़ी पुल भी आमजन की सुविधा के लिए समर्पित हो चुका है।


