कुमाऊं विश्वविद्यालय – मुख्य एवं बैक परीक्षाएं अब दो जुलाई का
उत्तराखण्ड
29 जून 2026
कुमाऊं विश्वविद्यालय – मुख्य एवं बैक परीक्षाएं अब दो जुलाई का
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से आगामी एक जुलाई को आयोजित होने वाली मुख्य एवं बैक परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अब यह परीक्षाएं अगले दिन यानी दो जुलाई को आयोजित की जाएंगी। यह संशोधन बीए, बीएससी और बीकॉम के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं पर लागू होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने संबंधित पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि वे संशोधित तिथि के अनुसार ही परीक्षा में शामिल हों

