उत्तराखंड

काशीपुर से लखनऊ की बंद पड़ी सीधी ट्रेन फिर चलाने की मांग

उत्तराखण्ड
29 मई 2026
काशीपुर से लखनऊ की बंद पड़ी सीधी ट्रेन फिर चलाने की मांग
काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) के अध्यक्ष ने रेलवे मंत्री को लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन चलाने के लिए पत्र लिखा है। 10 साल पहले ट्रेन चला करती थी जो बंद हो चुकी है। ऐसे में लखनऊ जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है।

वर्तमान में काशीपुर-लखनऊ मार्ग के लिए कोई सीधी दैनिक ट्रेन नहीं है और यात्रियों को मुख्य रूप से मुरादाबाद के माध्यम से या अन्य विशेष ट्रेनों से यात्रा करनी पड़ती है। केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने रेलवे मंत्री को पत्र भेजकर काशीपुर से लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग की है। बताया कि यह मांग काशीपुर की बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रियों की सुविधा के लिए की गई है क्योंकि लखनऊ एक प्रमुख प्रशासनिक और व्यावसायिक केंद्र है। इसके अलावा काशीपुर में पूर्वांचल के काफी लोग रहते हैं और यहां पर नौकरी भी करते हैं। लखनऊ के लिए ट्रेन चलने से यहां के लोगों को सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *