काशीपुर में संत राजिंदर सिंह जी महाराज का दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन
उत्तराखण्ड
10 अक्टूबर 2026
काशीपुर में संत राजिंदर सिंह जी महाराज का दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन
काशीपुर। आध्यात्मिक शांति, आत्मिक जागृति और प्रभु भक्ति का संदेश देने के लिए काशीपुर में दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संत राजिंदर सिंह जी महाराज के पावन सान्निध्य में 22 और 23 अक्टूबर 2026 को कुंडा स्थित कृपाल आश्रम में श्रद्धालुओं को सत्संग और आध्यात्मिक विचारों का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
कार्यक्रम के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गुरुवार, 22 अक्टूबर को शाम सात बजे संगत को संत राजिंदर सिंह जी महाराज के दर्शन प्राप्त होंगे। वहीं, शुक्रवार, 23 अक्टूबर को शाम सात बजे सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात नौ बजे नामदान कार्यक्रम निर्धारित है।
आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करना और उन्हें आत्मिक शांति, प्रेम, सेवा तथा प्रभु भक्ति के मार्ग से जोड़ना है।
दो दिवसीय कार्यक्रम कृपाल आश्रम, गढ़ीनेगी रोड, कुंडा चौराहा के निकट, कुंडा, काशीपुर में आयोजित होगा। आश्रम में पहुंचकर श्रद्धालु सत्संग और आध्यात्मिक कार्यक्रम में सहभागिता कर सकेंगे।
सत्संग के माध्यम से जीवन में सकारात्मकता, मन की एकाग्रता और आध्यात्मिक चेतना के महत्व पर विचार साझा किए जाएंगे। ऐसे आयोजन लोगों को रोजमर्रा की भागदौड़ से समय निकालकर आत्मचिंतन और आध्यात्मिक शांति की ओर बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।


