उत्तराखण्ड राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान 25 को लगेगा रोजगार मेला
उत्तराखण्ड
21 अप्रैल 2026
उत्तराखण्ड राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान 25 को लगेगा रोजगार मेला
काशीपुर। प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से उत्तराखण्ड राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में कुमाऊं मंडल स्तरीय रोजगार मेला लगाया जाएगा। जिसमें देश की बड़ी कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे से लगने वाले रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत करेंगे। इसमें विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, मेयर दीपक बाली के पहुंचने की संभावना है।


