रामनगर, देहरादून और काठगोदाम से कई ट्रेनें रद्द
उत्तराखण्ड
23 अक्टूबर 2026
रामनगर, देहरादून और काठगोदाम से कई ट्रेनें रद्द
देहरादून। सर्दियों में कोहरे के दौरान ट्रेनों का सुरक्षित और सुचारु संचालन करने के लिए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर रद्द करने और कुछ ट्रेनों के फेरों में कटौती करने का निर्णय लिया है. यह व्यवस्था दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक लागू रहेगी. इससे देहरादून, काठगोदाम, लालकुआं, टनकपुर और आनंद विहार समेत कई रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है.
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने प्रेस रिलीज जारी कर रद्द होने वाली ट्रेनों की जानकारी दी है. इसके साथ ही कोहरे के मौसम में कई ट्रेनों के संचालन की आवृत्ति भी कम की गई है. इनमें देहरादून, काठगोदाम, टनकपुर और रामनगर से जुड़ी ट्रेनें शामिल हैं. प्रेस रिलीज के मुताबिक, इससे रूटों पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा.
देहरादून और काठगोदाम रूट की ट्रेनों के फेरे घटे-
15035 दिल्ली-काठगोदाम और 15036 काठगोदाम-दिल्ली- दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक निर्धारित तिथियों पर संचालन नहीं होगा.
15119 बनारस-देहरादून और 15120 देहरादून-बनारस- दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक निर्धारित तिथियों पर फेरे कम रहेंगे.
25035 मुरादाबाद-रामनगर और 25036 रामनगर-मुरादाबाद- दिसंबर से फरवरी तक निर्धारित तिथियों पर ट्रेनें नहीं चलेंगी.
15074 टनकपुर-सिंगरौली और 15073 सिंगरौली-टनकपुर- निर्धारित तिथियों पर संचालन प्रभावित रहेगा.
15076 टनकपुर-शक्तिनगर और 15075 शक्तिनगर-टनकपुर- दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक निर्धारित तिथियों पर फेरे कम किए गए हैं.
15059 लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनल और 15060 आनंद विहार टर्मिनल-लालकुआंरू 15 दिसंबर 2026 से 14 फरवरी 2027 तक रद्द.
इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों के लिए संचालित होने वाली ट्रेनें भी रद्द की गई हैं.
15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस- दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक निर्धारित तिथियों पर रद्द.
15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस- दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक निर्धारित तिथियों पर रद्द.
15621 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस- दिसंबर, जनवरी और फरवरी में निर्धारित गुरुवार को रद्द.
15622 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस- दिसंबर, जनवरी और फरवरी में निर्धारित शुक्रवार को रद्द.
12583 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल और 12584 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊरू 15 दिसंबर 2026 से 14 फरवरी 2027 तक रद्द.
15057 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनलरू 17 दिसंबर 2026 से 11 फरवरी 2027 तक रद्द.
15058 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुररू 16 दिसंबर 2026 से 10 फरवरी 2027 तक रद्द.
15127 बनारस-नई दिल्ली और 15128 नई दिल्ली-बनारसरू निर्धारित तिथियों पर संचालन प्रभावित रहेगा.
इसके अलावा, 15725 न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार टर्मिनल, 15726 आनंद विहार टर्मिनल-न्यू जलपाईगुड़ी, 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस और 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस के संचालन में भी कटौती की गई है.
यात्रियों के लिए रेलवे की अपीलरू उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने यात्रियों से अपील की है कि सर्दियों में यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की संचालन स्थिति और निर्धारित तिथियों की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें. इससे यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सकता है. रेलवे के अनुसार, संबंधित स्टेशनों पर उद्घोषणा (अनाउंसमेंट), पूछताछ केंद्रों, नोटिस बोर्ड और अन्य माध्यमों से यात्रियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी


