रामनगर – देहरादून एक्सप्रेस व इज्जतनगर-लालकुआं-काशीपुर-चण्ड़ीगढ वंदे भारत का संचालन कब?
उत्तराखण्ड
29 मई 2026
रामनगर – देहरादून एक्सप्रेस व इज्जतनगर-लालकुआं-काशीपुर-चण्ड़ीगढ वंदे भारत का संचालन कब?
काशीपुर। काशीपुर से होकर कई नई टेªनों के संचालन की मांग कई बार उठती रही है नगर की जनता का कहना है कि हाल ही में सांसद अनिल बलूनी द्वारा रामनगर – देहरादून एक्सप्रेस ( रामनगर -काशीपुर-मुरादाबाद-नजीबाबाद, हरिद्वार) होकर देहरादून होकर गुजरने वाली टेªन को मंत्रालय से मूंजरी दिलाई परन्तु लगभग एक माह पूरा होने को है परन्तु आज तक रामनगर देहरादून एक्सप्रेस का संचालन शुरू नहीं हो पाया है जबकि रेलवे द्वारा इस टेªन का रूट, समय, गाड़ी नं0 सभी सार्वजनिक कर दिया है।
वहीं लगभग एक वर्ष पहले इज्जतनगर-काशीपुर- चंडीगढ़ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का रास्ता साफ हो गया था। रूट भी तय हो गया। इस गाड़ी का संचालन अप-डाउन सप्ताह में छह-छह दिन किया जाना भी तय हो गया था। जिसका समय ट्रेन इज्जतनगर से सुबह 6.30 बजे चलने के बाद 7.38 बजे लालकुआं, 8.40 बजे काशीपुर पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद 9.55 बजे मुरादाबाद, 12 बजे सहारनपुर, 1.10 बजे अंबाला और दो बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में तीन बजे चंडीगढ़ से चलने के बाद 3.30 बजे अंबाला, 4.40 बजे सहारनपुर, 6.40 बजे मुरादाबाद, शाम 7.40 बजे काशीपुर, रात 9.04 बजे लालकुआं और 10.30 बजे इज्जतनगर आएगी।
आपको बता दे कि लालकुआं, काठगोदाम, रामनगर और टनकपुर रूट को वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिले थे। इसके बाद मई में उत्तराखंड राज्य और पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों के बीच बैठक भी हुई। अब इज्जतनगर-चंडीगढ़ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। जिसकी अगले दो माह में ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद थी परन्तु आज तक संचालन नहीं हो पा रहा है। आखिर रेलवे की रामनगर-काशीपुर की जनता से यह बेरूखी क्यों।


