रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस चलने को तैयार तारीख की घोषणा का इंतजार
उत्तराखण्ड
4 जुलाई 2026
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस चलने को तैयार तारीख की घोषणा का इंतजार
रामनगर। रामनगर से चलकर देहरादून चलने वाली ट्रेन को रेलवे मंत्री से मंजूरी मिलने के बाद अब रामनगर स्टेशन पर चलने को तैयार है डिब्बे सच गये है इंजन तैयार है संभवतः कुछ दिनों में संचालन तिथि भी घोषित हो जायेगी। आपको बता दे कि रामनगर से देहरादून के बीच सप्ताह में दो दिन एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करने जा रहा है जो पहले शुक्रवार व रविवार को चलनी थी अब रेलवे बोर्ड ने उसके संचालन दिनों में परिवर्तन कर बुधवार व शुक्रवार को चलाने की अनुमति की सूचना पूर्वाेत्तर रेलवे गोरखपुर को दे दी है और शीघ्र की संचालन की तिथि मंागी थी। अब शीघ्र ही रामनगर से देहरादून के बीच 15310 और 15309 नंबरों से एक्सप्रेस ट्रेन संचालित होगी। अब दोनों दिशाओं से बुधवार व शुक्रवार को ट्रेन का संचालन होगा।
रामनगर से 15310 ट्रेन प्रातः 5.50 बजे रवाना होकर दिन में 12.40 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से 15309 एक्सप्रेस ट्रेन शाम 3.55 बजे रवाना होकर रात्रि 11.30 बजे रामनगर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं से एक्सप्रेस ट्रेन को नजीबाबाद स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। रामनगर से देहरादून के बीच संचालित एक्सप्रेस ट्रेन के काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार ठहराव होंगे। जल्द ही रेलवे संचालन की तिथि घोषित करेगा।


