राष्ट्रपति के भ्रमण और प्रवास कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
उत्तराखण्ड
11 जून 2026
राष्ट्रपति के भ्रमण और प्रवास कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
देहरादून। आईएमए में 13 जून को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी. राष्ट्रपति के भ्रमण और प्रवास कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रहेगी. राष्ट्रपति के भ्रमण और कार्यक्रम समेत प्रवास के दौरान पूरे क्षेत्र को नो ड्रोन जोन में तब्दील कर दिया गया है. इस अवधि में कार्यक्रम स्थल और आसपास के हवाई क्षेत्र में किसी भी प्रकार के निजी या व्यावसायिक ड्रोन के संचालक पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. साथ ही 12 जून को जनपद क्षेत्र के अंतर्गत वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भ्रमण और प्रवास कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून की सुरक्षा व्यवस्था तैनात किए जाने वाले भारी पुलिस बल की उच्च स्तरीय ब्रीफिंग की गई है. साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले होटल, लॉज, धर्मशाला और मुख्य बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर रात दिन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. ताकि बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर समय रहते सत्यापन की कार्रवाई पूरी की जा सके.
ऋषिकेश की ओर से देहरादून शहर जाने वाले वाहनों के लिए
ऋषिकेश और भानियावाला की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नम्बर पुलिया से सहस्रधारा क्रासिंग से सर्वे चौक से शहर में प्रवेश कराया जायेगा
ऋषिकेश की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए
ऋषिकेश से मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नम्बर पुलिया से सहस्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से साई मन्दिर होते हए मसूरी की ओर भेजा जायेगा
हरिद्वार की ओर से देहरादून शहर जाने वाले वाहनों के लिए
हरिद्वार की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाईं ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजते हुए कारगी चौक से देहरादून शहर की ओर प्रवेश कराया जायेगा
हरिद्वार की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए
हरिद्वार की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजते हुए कारगी चौक से आईएसबीटी से शिमला बाईपास से जीएमएस रोड से कैंट से अनारवाला से मसरी की ओर भेजा जायेगा
आशारोड़ी और प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए
आशारोड़ी और प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी से शिमला बाईपास से जीएमएस रोड से बल्लूपुर चौक से कैंट से अनारवाला से मसूरी की ओर भेजा जायेगा
देहरादून शहर से हरिद्वार और ऋषिकेश जान वाले वाहनों के लिए
देहरादून शहर से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से दुधली मार्ग से डोईवाला चौक से भानियावाला सर्विस लेन से लालतप्पड से नेपाली फार्म तिराहा से ऋषिकेश /हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा
मसूरी से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए
मसूरी से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड से सांई मन्दिर से काठ बंगला पुल से किरशाली चौक से आईटी पार्क से सहस्रधारा क्रासिंग से 06 नम्बर पुलिया से महाराणा प्रताप से थानो रोड होते हए अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा
डायवर्ट पॉइंट्स
भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी)
कारगी चौक
सहस्रधारा क्रासिंग
भानियावाला फ्लाईओवर
शिमला बाईपास चौक
साईं मन्दिर राजपुर रोड
डोईवाला थाने से 100 मीटर दूधली रोड


