रामनगर डिग्री कॉलेज के मैदान में जिला स्तरीय सरस मेले का आयोजन
उत्तराखण्ड
18 अगस्त 2026
रामनगर डिग्री कॉलेज के मैदान में जिला स्तरीय सरस मेले का आयोजन
नैनीताल। रामनगर डिग्री कॉलेज के मैदान में जिला प्रशासन 21 से 25 अगस्त तक जिला स्तरीय सरस मेले का आयोजन करेगा। सोमवार को सहायक परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल ने बीडीओ के साथ सरस मेले के तैयारियों का निरीक्षण किया। एपीडी ने बताया कि जिला स्तरीय सरस मेले और मुख्यमंत्री सशक्त बहन उत्सव योजना की तैयारियों के लिए विस्तृत जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि मेले में राखी, जन्माष्टमी के स्टाल भी लगाए जाएंगे। मेले में कुल 50 में से 25 स्टाल स्वयं सहायता समूह को निशुल्क दिए जाएंगे। फूड, विभागीय स्टाल और निजी स्टाल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले में विभागीय कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।


