राज्य आन्दोलनकारियों ने किया राज्य मंत्री सुश्री सीमा चौहान का भव्य स्वागत
उत्तराखण्ड
30 अप्रैल 2026
राज्य आन्दोलनकारियों ने किया राज्य मंत्री सुश्री सीमा चौहान का भव्य स्वागत
काशीपुर। नगर मे राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति व वंचित उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलनकारी परिषद व उत्तराखण्ड संघर्ष मोर्चा काशीपुर के तत्वाधान में श्री अग्रवाल सभा में सुश्री सीमा चौहान, राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार को भव्य स्वागत किया गया व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया।
स्वागत समारोह में उपस्थित राज्य आन्दोलनकारियों ने राज्य मंत्री सुश्री सीमा चौहान को फूलों के गुलदस्ते बुके भेंट कर उन्हे बधाई व शुभकामनायें दी एवं मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
राज्य मंत्री सुश्री सीमा चौहान ने कहा कि शीघ्र ही वंचित राज्य आन्दोलनकारियों का एक प्रतिनिधि के रूप में मुख्यमंत्री से वार्ता कर आन्दोलनकारियों की 25 साल पुरानी चिन्हीकरण मांग मजबूती से रख कर उनको उनका सम्मान दिलाऊंगी।
अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत होकर राज्यमंत्री सुश्री सीमा चौहान ने उपस्थित राज्यआन्दोलनकारियों को आश्वासन व भरोसा दिया के वह नगर के घोषित राज्य आन्दोलनकारी दीपक बाली के साथ मुख्यमंत्री से वार्ता कर काशीपुर के चिन्हीकरण से वंचित राज्य आन्दोलनकारियों को चिन्हीकरण शीघ्र कराने का प्रयास करेंगी।
स्वागत समारोह में मुख्यरूप से विद्यार्थी भैया, विनय विश्नोई, युगल किशोर सिंघल, वीरेन्द्र शर्मा, अनुराग सारस्वत, प्रमोद यादव, प्रदीप कुमार भास्कर नन्दन जोशी, डा0 दिनेश शर्मा, मंयक गुप्ता, अजय अग्रवाल आदि आन्दोलनकारी उपस्थित रहे।


