मुरादाबाद से दिल्ली रूट पर डायवर्जन लागू
उत्तर प्रदेश
17 अगस्त 2026
मुरादाबाद से दिल्ली रूट पर डायवर्जन लागू
मुरादाबाद। सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर दो बजे से भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया। मुरादाबाद से दिल्ली, मेरठ और गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को संभल, बबराला, बुलंदशहर से गुजारा जाएगा।
रूट डायवर्जन की यह व्यवस्था रहेगी व्यवस्था –
शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन शाहजहांपुर से बदायूं, बबराला, नरौरा और बुलंदशहर के रास्ते भेजे जाएंगे और इसी रास्ते से वापस आएंगे।
मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन संभल, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर और हापुड़ होकर दिल्ली भेजे जाएंगे और इसी रास्ते से वापस आएंगे।
बरेली और रामपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बिलारी, सिरसी, संभल, चौधरी सराय और गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते निकाले जाएंगे।
मुरादाबाद से मेरठ और दिल्ली जाने वाले वाहन गांगन तिराहा, मनोटा, सिरसी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर और हापुड़ होकर जा सकेंगे।
दिल्ली-गाजियाबाद से रामपुर, बरेली और लखनऊ जाने वाले भारी वाहन हापुड़, सिंभावली, डिबाई, नरौरा और बदायूं के रास्ते जाएंगे।
बिजनौर और हरिद्वार की ओर जाने वाले भारी वाहन काशीपुर तिराहा, ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़ और धामपुर होकर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।


