ब्राह्मण सभा समिति का नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
उत्तराखण्ड
12 जुलाई 2026
ब्राह्मण सभा समिति का नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
काशीपुर। ब्राह्मण सभा समिति, काशीपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह चामुंडा विहार स्थित सभा मेें रविवार को गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में पदाध्किारियों को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई।
महापौर ने समिति के अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा, महामंत्री पंकज शर्मा एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष यतेन्द्र कुमार शर्मा को शपथ दिलाई। इसके बाद नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। हितेश कुमार शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष, महेश चंद शर्मा एडवोकेट, शैलेंद्र कुमार शर्मा और अरुण कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, दीपेश कौशिक को संयुक्त मंत्री, अभिषेक पाठक को संगठन मंत्री, अशोक कुमार शर्मा एडवोकेट को सह-संगठन मंत्री, सुरेंद्र भारद्वाज को सांस्कृतिक मंत्री, हरदीप शर्मा एडवोकेट को प्रचार मंत्री तथा संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट को लेखा परीक्षक का दायित्व शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने महापौर दीपक बाली का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
अपने संबोधन में महापौर दीपक बाली ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव सनातन संस्कृति और समाज का मार्गदर्शक रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को सही दिशा देने में ब्राह्मणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा सनातन धर्म के धार्मिक अनुष्ठानों और संस्कारों में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने भगवान परशुराम के त्याग, तप और बलिदान का उल्लेख करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आवाहन किया।
समिति के अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा ने सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।


