उत्तराखंड

बारिश के बाद गर्मी उमस के साथ खूब तेवर दिखा रही

उत्तराखण्ड
14 जुलाई 2026
बारिश के बाद गर्मी उमस के साथ खूब तेवर दिखा रही
काशीपुर। प्रदेश भर में दो दिनों से मौसम शुष्क बना रहने से गर्मी के साथ ही उमस ने खूब तेवर दिखाए। दिनभर चटक धूप खिलने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ा और उमस भरी गर्मी ने परेशान किया।

दरअसल, आज भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी ने परेशान किया। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा।

मैदान के साथ पर्वतीय इलाकों के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14 जुलाई को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

हालांकि पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *