उत्तराखंड

प्रोलिफिक पेपर्स में अचानक लगी आग में सैकड़ो टन वेस्ट पेपर हुआ जलकर राख

उत्तराखण्ड
19 अप्रैल 2026
प्रोलिफिक पेपर्स में अचानक लगी आग में सैकड़ो टन वेस्ट पेपर हुआ जलकर राख
काशीपुर।‌ अलीगंज रोड स्थित प्रोलिफिक पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड में आज सुबह लगभग 11.30 बजे वेस्ट पेपर यार्ड में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस संबंध में फायर स्टेशन काशीपुर को सूचित करने के साथ ही बहल पेपर मिल से फायर टेंडर को बुलाया गया। फायर स्टेशन से तुरंत एक फायर टेंडर यूनिट पहुंची इन दोनों फायर टेंडर और कंपनी के फायर हाइड्रेंट मिलकर आग बुझाने में जुटे हैं।‌ दोपहर तीन बजे तक आग बुझाने की प्रक्रिया जारी है। फैक्ट्री के जीएम ने बताया कि आग लगने से लगभग चार सौ-पांच सौ टन वेस्ट पेपर का नुक़सान होने का अनुमान है, जिसकी अनुमानित राशि एक करोड़ के आसपास है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद सही नुकसान की सही राशि का अनुमान लगेगा ।
फैक्ट्री में केवल माल का नुकसान हुआ है किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *