प्रधानमंत्री ने की 75 वर्ष पूरे होने पर सोमनाथ मन्दिर में की विशेष महापूजा
गुजरात
11 मई 2026
प्रधानमंत्री ने की 75 वर्ष पूरे होने पर सोमनाथ मन्दिर में की विशेष महापूजा
सोमनाथ। सोमनाथ अमृत महोत्सव के दौरान भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण कलाबाजी टीम ने सोमनाथ मंदिर में करतब दिखाए. सोमनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है. सोमनाथ अमृत महोत्सव के समारोहों के अंतर्गत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष महापूजा में भाग लिया, जिसके बाद कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण समारोह हुए. ये समारोह मंदिर के अभिषेक और ध्वजारोहण का प्रतीक हैं.
सोमनाथ अमृत महोत्सव, भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर के जीर्णाेद्धार किए जाने के बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोले जाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है. हैलीपेड से प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के पास वीर हमीरजी सर्कल तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े थे. क्षेत्र से मोदी का काफिला गुजरते समय लोगों ने झंडे लहराए और नारे लगाए.


