उत्तराखंड

नैनीताल जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति की ओखलकांडा, बेतालघाट, कोटाबाग और रामनगर समेत जिला स्तरीय दो सीटों पर चुनाव 10 सितंबर को

उत्तराखण्ड
8 सितम्बर 2026
नैनीताल जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति की ओखलकांडा, बेतालघाट, कोटाबाग और रामनगर समेत जिला स्तरीय दो सीटों पर चुनाव 10 सितंबर को
हल्द्वानी। नैनीताल जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति की पांच सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। सोमवार को निर्वाचन अधिकारी ने इसकी सूची जारी कर दी। वहीं धारी, ओखलकांडा, बेतालघाट, कोटाबाग और रामनगर समेत जिला स्तरीय दो सीटों पर 10 सितंबर को चुनाव होगा। प्रत्याशियों की सूची और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।

हल्द्वानी ब्लॉक से भावना गंगोला, भीमताल से धर्मेंद्र शर्मा, रामगढ़ से दीवान सिंह को निर्विरोध चुना गया है। इनके अलावा विशेष समिति से रवींद्र सिंह और निधि नेगी चुनी गई हैं। प्रबंध समिति की सात सीटों पर 10 को मतदान होगा। इनमें ओखलकांडा से हालदेव आर्या और राधिका देवी, कोटाबाग से मंजू और विमला देवी, धारी से चन्द्रा देवी व दीपा बिष्ट, बेतालघाट सीट से मंजु जलाल व राजेन्द्र सिंह के बीच मुकाबला है। रामनगर ब्लॉक सीट पर कपिल रावत, पुष्कर चंद्र और विजय खुले आमने-सामने होंगे। जिला स्तरीय समिति से जागृति मनराल और दिव्या स्याल चुनाव लड़ रही हैं जबकि दूसरी जिला स्तरीय समिति से आनंद बल्लभ शर्मा और मिरवल पांडे मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *