नागपंचमी पर नाग देवता के विग्रहों एवं शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़
उत्तराखण्ड
17 अगस्त 2026
नागपंचमी पर नाग देवता के विग्रहों एवं शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़
काशीपुर। नागपंचमी और सावन के पावन अवसर पर काशीपुर शहर के प्रमुख शिवालयों व नाग मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा नाग देवता को दूध व पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
भक्तों ने प्रातः गंगे बाबा, नाग नाथ मन्दिर, द्रोणासागर पर नाग देवता के विग्रहों एवं शिव मंदिरों में दूध, कच्चा दूध, दूर्वा और फूल अर्पित किए।


