खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बाजार व सब्जी मंडी क्षेत्र चलाया मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर जांच अभियान
उत्तराखण्ड
20 नवम्बर 2026
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बाजार व सब्जी मंडी क्षेत्र चलाया मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर जांच अभियान
काशीपुर। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने अभियान चलाकर मावा और पनीर के पांच सैंपल लिये। जिन्हें जांच के लिये प्रयोगशाला भेजा जाएगा। सैंपल फेल होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार की शाम वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बाजार व सब्जी मंडी क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बाजार में रामरुप-दिनेश चंद्र पफर्म से एक मावा, सब्जी मंडी स्थित काशीपुर डेयरी, लक्ष्मी डेयरी व श्री आनंदपुर डेयरी से पनीर का एक-एक सैंपल लिया। सैंपलों को जांच के लिये खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा जाएगा। बताया कि उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


