कोतवाली पुलिस ने की त्योहारी सीजन के मद्देनजर ज्वेलरी शॉप्स की चेकिंग

नीरज ठाकुर
उत्तराखण्ड
12 अक्टूबर 2026
कोतवाली पुलिस ने की त्योहारी सीजन के मद्देनजर ज्वेलरी शॉप्स की चेकिंग
काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा आज त्योहारी सीजन के दृष्टिगत से क्षेत्र की ज्वेलरी शॉप्स का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान दुकानदारों को प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे सुचारू रखने, सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।
काशीपुर पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। त्योहार मनाएं सुरक्षित, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


