काशीपुर में इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) उत्सव 2026 का आयोजन
उत्तराखण्ड
21 नवम्बर 2026
काशीपुर में इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) उत्सव 2026 का आयोजन
काशीपुर। काशीपुर में इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) उत्सव 2026 का आयोजन पहाड़ी स्वराज संघ द्वारा किया गया, जिसमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। यह पर्व मुख्य दिवाली के 11 दिन बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी (देवउठनी एकादशी) के अवसर पर समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और आस्था के महापर्व ‘इगास बग्वाल (बूढ़ी दिवाली)’ का आयोजन बड़े ही हर्षाेल्लास व धूमधाम से किया गया।
इस पावन एवं भव्य सांस्कृतिक महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में कई राजनेता सम्मिलित हुए।
यह आयोजन गढ़वाल और कुमाऊँ की गौरवशाली लोकपरंपराओं, रीति-रिवाजों व सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का यह एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर उपस्थिति लोगों ने इस सफल और सुंदर आयोजन के लिए आयोजक मंडल एवं समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई व मंगलकामनाएँ।


