उत्तराखंड

कांग्रेसी कार्यकार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह पदयात्रा निकाल कर जताया अपना विरोध

उत्तराखण्ड
15 अगस्त 2026
कांग्रेसी कार्यकार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह पदयात्रा निकाल कर जताया अपना विरोध
काशीपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विगत दिनों हल्द्वानी में आयोजित रैली पर भाजपा और उसके संगठनों द्वारा गंगाजल से रैली स्थल का शुद्धिकरण किए जाने के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्य कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह पदयात्रा निकाल कर अपना विरोध जताया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में एकत्रित होकर महाराणा प्रताप चौक, तहसील रोड, पंत पार्क होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस आज भी मनुवादी और सामंतवादी सोच को रखती है। जिस तरह से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम पश्चात सभा स्थल को गंगाजल से शुद्धिकरण कर भाजपा और आरएसएस से जुड़े हुए लोगों ने अपना दलित विरोधी चेहरा जनता के सामने उजागर किया है, देश का दलित और पिछड़ा वर्ग भाजपा की मनुवादी और सामंतवादी सोच को साफ देख रहा है। कांग्रेस समानता और समरसता के साथ देश को आगे बढ़ना चाहती है जबकि भाजपा आज भी देश को जातिवाद के नजरिए से देखती है, वही है एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि भाजपा का दलित विरोधी चेहरा जनता के सामने आ चुका है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली स्थल को गंगाजल से शुद्धिकरण कर भाजपा आज भी देश के करोड़ो दलित समाज के लोगों को दोयम दर्जे का नागरिक समझती है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। सत्याग्रह पदयात्रा में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, मनोज जोशी, ब्रह्मपाल, जितेंद्र सरस्वती, टीका सिंह सैनी, उमेश जोशी, प्रदीप जोशी, संदीप सहगल, दीपिका गुड़िया, इंदु मान इंदर सिंह एडवोकेट, ब्रह्मपाल, सुभाष पाल, करण पाल, जगदीश पाल, विकल्प गुड़िया, मंसूर मंसूरी, अब्दुल कादिर, रशीद फारुकी, शाह आलम, अब्दुल समद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *