उपराष्ट्रपति भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर देहरादून आने वालों के लिए दो दिनों तक डायवर्ट
उत्तराखण्ड
18 अगस्त 2026
उपराष्ट्रपति भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर देहरादून आने वालों के लिए दो दिनों तक डायवर्ट
देहरादून। राजधानी देहरादून में 19 और 20 अगस्त तक प्रस्तावित उपराष्ट्रपति भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर दून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है. 19 अगस्त को ट्रैफिक प्लान दोपहर एक बजे से 15.30 बजे तक लागू रहेगा. 20 अगस्त को सुबह 08.30 से 10.30 बजे तक लागू रहेगा. उसके बाद 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक लागू रहेगा।
ऋषिकेश से देहरादून शहर और मसूरी आने वाले वाहनों के लिए – रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 6 नम्बर पुलिया होकर सहस्त्रधारा क्रासिंग से सर्वे चौक होते हुए देहरादून शहर में प्रवेश कराया जायेगा. मसूरी के लिए सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क होकर साईं मन्दिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा.
हरिद्वार से देहरादून शहर और मसूरी आने वाले वाहनों के लिए- भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक होते हुए दूधली मार्ग की ओर भेजते हुए कारगी चौक से देहरादून शहर की ओर प्रवेश कराया जायेगा. मसूरी जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से आईएसबीटी होकर शिमला बाईपास होते हुए जीएमएस रोड से कैंट होकर अनारवाला होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा.
आशारोड़ी और प्रेमनगर क्षेत्र से से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए- आशारोड़ी और प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी से शिमला बाईपास होकर जीएमएस रोड से बल्लूपुर चौक होते कैन्ट से अनारवाला होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा.
देहरादून शहर से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए- कारगी चौक से दूधली मार्ग होते हुए डोईवाला चौक होकर भानियावाला सर्विस लेन से लालतप्पड़ होकर नेपाली फार्म तिराहा होते हुए ऋषिकेश और हरिद्वार की ओर भेजा जायेगा.
मसूरी से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए- जेपी बैंड से बार्लाेगंज होते हुए कुठाल गेट होकर ओल्ड मसूरी रोड से सांई मन्दिर होकर काठ बंगला पुलिया से किरशाली चौक होते हुए आईटी पार्क से सहस्त्रधारा क्रासिंग होकर 06 नम्बर पुलिया से महाराणा प्रताप चोक होकर थानो रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा.
ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए- सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रासिंग होते हुए आईटी पार्क से साईं मन्दिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा.
घंटाघर से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए- ग्रेट वैल्यू से कैनाल रोड होकर काठ बंगला पुल से सांई मन्दिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा.
हाथीबड़कला और दिलाराम से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए- दिलाराम से ग्रेट वैल्यू होकर कैनाल रोड होकर काठ बंगला पुल से सांई मन्दिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा.
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी में बताया यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित डाइवर्जन और रूट प्लान का पालन करें. अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों का प्रयोग न करें. किसी भी दशा में अपने वाहन मुख्य मार्ग, सड़क के किनारे अथवा प्रतिबंधित स्थानों पर पार्क न करें, जिससे यातायात बाधित हो. अपने गन्तव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें. यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें.


