उत्तराखण्ड बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी
उत्तराखण्ड
25 अप्रैल 2026
उत्तराखण्ड बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परिणाम की घोषणा कर दी है। छात्र वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ बोर्ड के टॉपर छात्र भी मिल गए। हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षिता गोयल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया।
इसके बाद परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।


