उत्तराखंड

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

उत्तराखण्ड
1 अक्टूबर 2026
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन
रूद्रपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें रोजाना 140 रुपये राज्य सरकार और 150 रुपये केंद्र सरकार से मानदेय देने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है, लेकिन उनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। कम मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कहा कि वह लगातार अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रही हैं और ज्ञापन सौंप रही हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने जल्द मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम कोस्तुभ मिश्रा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *