उत्तराखंड

राज्य निर्माण आन्दोलनकारी सम्मान सम्मेलन में सम्मान पत्र पाकर खुशी से झुमे आवेदक

उत्तराखण्ड
6 जून 2026
राज्य निर्माण आन्दोलनकारी सम्मान सम्मेलन में सम्मान पत्र पाकर खुशी से झुमे आवेदक
काशीपुर। राज्य निर्माण आन्दोलनकारियों का एक सम्मान सम्मेलन श्री अग्रवाल सभा में सम्पन्न हुआ जिसमें नगर के चिन्हीकरण के किये गये आवेदकों ने भाग लिया।

राज्य निर्माण आन्दोलनकारियों के सम्मान सम्मेलन में सर्वप्रथम नगर के घोषित आन्दोलनकारियों श्री नरपत सिंह राजपूत, श्री राजेन्द्र पाल, श्री शोभित कुमार का प्रदेश, जिला, नगर कमेटी व सभी उपस्थित आवेदकों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनय विश्नोई द्वारा किया गया उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि चिन्हीकरण को लेकर राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उत्तराखंड की आगे की रणनीति और कार्यवाही पर कोर कमेटी ने विस्तार पूर्वक विचार विमर्श व मंथन करके निर्णय लेकर कार्यवाहियों को संचालित करने की जिम्मेदारी आपस में वितरित कर एकजुट और सहयोग से पूर्व की भांति सभी कार्यवाहियों को पूर्ण करने का संकल्परत है।

कोर कमेटी में प्रदेश स्तरीय कमेटी से महामंत्री नीरज ठाकुर ने नगर के सभी आवेदित को आश्वस्त किया समिति नगर के लगभग 215 आवेदित राज्य निर्माण आंदोलकारियों के चिन्हीकरण और अधिकारों के लिये समिति संर्घषरत है नगर के आवेदित राज्य आंदोलनकारी किसी भी भ्रम या किसी के बहकावे न आये, प्रदेश इकाई प्रदेश स्तर व जिला स्तर पर राज्य सम्मान परिषद के अध्यक्ष व सचिवालय व जिला कार्यालय के सम्पर्क में है।

मंच का मोर्चा संभालते हुए नगर के महामंत्री अनुराग सारस्वत ने सम्मेलन में आये सभी आवेदकों का नगर कमेटी के ओर से स्वागत किया व समिति के मुख्य संरक्षक से आग्रह किया कि वह अपने विचारों से सभी आवेदकांे का मार्गदर्शन करें।

कमेटी के मुख्य संरक्षक ने अपने सम्बोधन में कहा कि पिछले 21 वर्षो से हमारे आन्दोलनकारी परिवार के सभी साथी अपने चिन्हीकरण के लिए संघर्षरत है और हम सभी नगर के घोषित आन्दोलनकारी इस प्रयास में उनका पूरा सहयोग कर रहे है हम सभी अपने साथियों को सरकार से यह सम्मान दिलाकर रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में घोषित आन्दोलनकारियों द्वारा वहां उपस्थित 60 आवेदकों को उत्तराखण्ड सक्रिय आन्दोलन सम्मान पत्र वितरण किया गया, सम्मेलन में सम्मान पत्र पाने वाले सभी आवेदक उत्तराखण्ड सक्रिय आन्दोलन का सम्मान पत्र लेकर भावुक हो गये और अपने आपको गौरवान्वित करते हुए झूम उठे।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन एक जिले में दो मानकों के रूप में कार्य कर रहा है खटीमा के आवेदकों का चिन्हीकरण आवेदनों पर विचार किया जा रहा है परन्तु काशीपुर के आवेदनों पर जिला प्रशासन हर बार विचार नहीं करता। परन्तु इस बार हम मांगेंगे नहीं अपना अधिकार सरकार से लेकर रहेंगे। उन्होंने वहां उपस्थित मीडिया कर्मियों का भी बहुत – बहुत धन्यवाद दिया।

सम्मेलन में वेद प्रकाश विद्यार्थी, संदीप सहगल, मंयक गुप्ता, मीनू लता गुप्ता, महेन्द्र खुराना, महेन्द्र कुमार, राम सिंह, इरशाद, दीपक कश्यप, सुनील प्रताप सिंह, डा0 दिनेश शर्मा, भूपेन्द्र कुमार, रामकुमार, सतीश कुमार, विनोद कुमार, जयपाल सिंह अहेरिया, रिजवान अहमद, डा0 ए. के. सेन, अमित शर्मा, विनय शर्मा, अरविन्द कुमार, सुभाष चन्द्र शर्मा, एड0 जगदीश पनेरू, सुशील कुमार विक्की, सुशील शर्मा, दिशा गुप्ता, संजीव कुमार, कृष्ण कुमार सारस्वत आदि सहित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *