उत्तराखंड

राइस मिलर्स एसोसिएशन ने उद्योग की समस्याओं, लंबित भुगतान एवं अन्य मांगों के समाधान हेतु तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

उत्तराखण्ड
8 सितम्बर 2026
राइस मिलर्स एसोसिएशन ने उद्योग की समस्याओं, लंबित भुगतान एवं अन्य मांगों के समाधान हेतु तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
काशीपुर। राइस मिल उद्योग की समस्याओं, लंबित भुगतान एवं अन्य मांगों के समाधान हेतु काशीपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आज यहां तहसीलदार पंकज चंदोला को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि 4 सितम्बर 2026 को उत्तराखंड राइस मिल एसोसिएशन की कार्यकारिणी एवं राइस मिलर्स की एक बैठक रुद्रपुर में हुई, जिसमें राइस मिलों की वर्तमान समस्याओं, पुराने भुगतान एवं आने वाले धान खरीद सत्र के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सभी राइस मिलर्स की सहमति से मांगें रखी गईं कि वर्ष 2019 से 2025 तक राइस मिलर्स का लगभग 500 करोड़ रुपये का भुगतान अभी भी लंबित है। इस भुगतान को जल्द से जल्द कराया जाए ताकि मिलर्स को बैंक एवं आर्थिक समस्याओं से राहत मिल सके। वर्ष 2025-26 का लगभग 6 लाख कुंतल चावल अभी निस्तारण खपाई हेतु लंबित है। इसकी प्रक्रिया कब तक पूरी होगी और भुगतान कब तक मिलेगा, इसकी स्पष्ट समय-सीमा बताई जाए। आगामी धान खरीद सत्र 2026-27 में जिस प्रकार सरकार द्वारा किसानों को धान का भुगतान किया जाता है, उसी प्रकार मंडी शुल्क का भुगतान भी सरकार द्वारा किया जाए। पिछले तीन वर्षों से मिलर्स द्वारा 2.5ः मंडी शुल्क दिया जा रहा है, जबकि भुगतान केवल 2ः का मिल रहा है। इससे मिलर्स को लगातार नुकसान हो रहा है। इसका स्थायी एवं उचित समाधान किया जाए। गत 12 वर्षों से कस्टम मिलिंग चार्ज मात्र 10 रुपये प्रति कुंतल है, जबकि इस अवधि में बिजली, श्रम, रख-रखाव एवं आधुनिकीकरण की लागत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मिलर्स हेतु कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 80 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित की गई है, लिहाजा उत्तराखंड में भी वर्तमान लागत एवं आर्थिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कस्टम मिलिंग चार्ज का पुनर्निर्धारण कर न्यूनतम 80 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि उपरोक्त समस्याओं का समाधान होने तक काशीपुर (बमदजतम) का कोई भी राइस मिलर आगामी धान खरीद सत्र के लिए सरकारी अनुबंध करने में असमर्थ रहेगा। अनुरोध किया गया कि इन मांगों को संबंधित विभाग एवं शासन के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर जल्द से जल्द समाधान कराया जाए।
ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान काशीपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष हिमांशु अरोरा, महामंत्री कुलदीप सिंह, मंत्री विवेक कपूर, कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल, दिवाकर यादव, अजेंद्र सिंह, राकेश चावला, पलविंदर सिंह, बलदेव सिंह, नरेश लोहिया, सुमित कपूर, हनी अरोरा, राहुल चावला, सचिन पैगिया, अमित कपूर, सौरभ सुखीजा, हरमनजोत सिंह, अरविंद अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राजकुमार पाहवा व नजरुल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *