उत्तराखंड

महापौर दीपक बाली ने किया मेले का उद्घाटन

उत्तराखण्ड
8 अगस्त 2026
महापौर दीपक बाली ने किया मेले का उद्घाटन
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने  मानपुर रोड स्थित उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में पवित्र सावन माह के अवसर पर आयोजित  मेले का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महापौर श्री बाली ने कहा कि हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत को संजोने वाले ऐसे आयोजन समाज में उत्साह और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता और काशीपुरवासियों से अपील की कि वें सपरिवार मेले में पधारें और इस सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लें। उन्होंने मेले के आयोजको अपनी शुभकामनाएं दी। मेले में झूलों के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन के खेल खिलौने तथा खाने और अन्य कई तरह के सुंदर-सुंदर स्टाल लगाए गए हैं।

मेले के उद्घाटन अवसर पर उदय राज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता , अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल , शिक्षक कौशलेश गुप्ता नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा पार्षद वैशाली गुप्ता , शाह आलम , दीपा पाठक , अरशद अली , मेयर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह एवं जसवीर सिंह सैनी वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक गोयल, , पत्रकार दीप पाठक विनोद भगत कुंदन बिष्ट रिजवान अली कन्हैया एवं राजेंद्र सक्सेना समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *