उत्तराखंड

नगर निगम काशीपुर प्रांगण में लगा ‘दीपावली स्वदेशी मेला’

उत्तराखण्ड
2 नवम्बर 2026
नगर निगम काशीपुर प्रांगण में लगा ‘दीपावली स्वदेशी मेला’
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर प्रांगण में आयोजित ‘दीपावली स्वदेशी मेला’का शुभारंभ हुआ। यह मेला केवल दीपावली की खुशियों का उत्सव नहीं, बल्कि हमारे स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने की एक सार्थक पहल है।
मेयर दीपक बाली ने कहा कि काशीपुर का प्रत्येक स्थानीय व्यापारी सशक्त बने और हमारे शहर की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिले।आइए, इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, स्थानीय व्यापारियों का उत्साह बढ़ाएं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी निभाएं।
इस दौरान नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट , पार्षद बीना नेगी , पार्षद पुष्कर बिष्ट , पार्षद प्रिंस बाली , पार्षद सीमा सागर , सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी , सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल , चेतन अरोरा , राजकुमार यादव , कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा , पार्षद रवि प्रजापति समेत अन्य गणमान्य लोग व व्यापारी साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *