उत्तराखंड

छात्रसंघ चुनाव: पुलिस की होटल, रेस्तरां और ढाबों पर निगरानी

उत्तराखण्ड
15 सितम्बर 2026
छात्रसंघ चुनाव: पुलिस की होटल, रेस्तरां और ढाबों पर निगरानी
हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस ने होटल, रेस्तरां और ढाबों पर निगरानी बढ़ा दी है। चुनाव के दौरान किसी होटल या रेस्तरां को छात्रों के जमावड़े का अड्डा बनाया गया तो संचालक भी कार्रवाई की जद में आएंगे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ऐसे स्थानों को चिह्नित करेगी, जहां शाम के समय छात्रों की भीड़ जुट रही है।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव तक शाम होने के बाद युवा किसी प्रतिष्ठान में एक घंटे से अधिक समय तक नहीं बैठ सकेंगे। पुलिस शहर के होटल, रेस्तरां और ढाबों की गतिविधियों पर नजर रखेगी। सीसीटीवी फुटेज के जरिये संदिग्ध जमावड़े वाले स्थानों को ट्रेस किया जाएगा। पुलिस का फोकस ऐसे स्थानों पर रहेगा, जहां छात्र समूह बनाकर चुनावी गतिविधियों या विवाद की स्थिति पैदा कर सकते हैं।

एसएसपी ने कहा कि अगर छात्रों का समूह अधिक देर तक किसी भी प्रतिष्ठान पर जमावड़ा रखता है तो संचालक खुद पुलिस को कॉल करके इसकी सूचना दें। किसी अन्य व्यक्ति की सूचना पर या खुद चेकिंग करते हुए पुलिस पहुंचती है तो संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और प्रतिष्ठान सील की भी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि पहले उसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *