17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक’’सेवा संकल्प अभियान’’ आयोजित, नोडल अधिकारी नामित
उत्तराखण्ड
15 सितम्बर 2026
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक’’सेवा संकल्प अभियान’’ आयोजित, नोडल अधिकारी नामित
रुद्रपुर । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2026 तक ’’सेवा संकल्प अभियान’’ आयोजित किया जायेगा। इस अभियान के तहत जनपद में विभिन्न गतिविधियों को आयोजित किये जाने हेतु जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित किये है।
जिलाधिकारी ने 17 सितम्बर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत जनपद की सभी विधानसभाओं में सांय दीप प्रज्वलन हेतु नगर आयुक्त व खण्ड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। व्यक्तिगत लाभार्थियों द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम हेतु सभी विभागों को नोडल अधिकारी नामित किया है। कार्यक्रम हेतु 17 सितम्बर को सभी नोडल अधिकारी लोगों को अपने-अपने घरो में रात्रि दीप प्रज्वलन हेतु प्रेरित करेंगें एवं #SSA2026Usn आईडी पर उक्त कार्यो की फोटो फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्यूटर पर टैग कराना भी सुनिश्चित करेगें। मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत 17 सतम्बर से 08 अक्टूबर तक विकसित भारत-2047 पर आधारित विद्यालयों, ब्लाॅक, निकाय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी, सेवा कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक संस्थाओं एवं अन्य स्थलों पर कार्यकम आयोजित कराये जाने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम कराने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोडल अधिकारी, सेवा की कहानी कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी, समस्त निकाय अधिकारी को नोडल अधिकारी, सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु प्रभागीय वनाधिकारी तराई केन्द्रीय को नोडल अधिकारी, सेवा सेतु अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कराये जाने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को नोडल, सेवा के रंग, राष्ट्र के संग के तहत कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु सभी को विभाग नोडल, सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को नोडल, सुशासन सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी व सभी नगर निकाय अधिकारी को नोडल, 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम कराने के लिए महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र को नोडल, उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार कार्यक्रम कराने हेतु जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी को नोडल व फिट इण्डिया एवं खेल गतिविधियां कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु जिला क्रीडा अधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होने निर्देश दिये है कि सभी कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु विभागवार कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगें। उन्होने कहा है कि कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जन सहभागीता, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सम्बन्धित हितधारकों का सहयोग तथा व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।


