एलायंस क्लब का भव्य डांडिया महोत्सव: गरबा-डांडिया की थाप पर झूमीं सैकड़ों महिलाएं
उत्तराखण्ड
16 अक्टूबर 2026
एलायंस क्लब का भव्य डांडिया महोत्सव: गरबा-डांडिया की थाप पर झूमीं सैकड़ों महिलाएं
खटीमा। एलायंस क्लब खटीमा की ओर से आयोजित भव्य डांडिया महोत्सव रंगोली मंडप एवं बंधन बैंक्वेट हॉल के संयुक्त परिसर में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं के लिए आयोजित इस विशेष महोत्सव में महामाई की भव्य आरती, गरबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां, आकर्षक टाइटल प्रतियोगिताएं, सम्मान समारोह और मेगा लकी ड्रॉ मुख्य आकर्षण रहे। पारंपरिक परिधानों में सजी सैकड़ों महिलाओं ने गरबा और डांडिया की थाप पर शानदार प्रस्तुतियां देकर पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया।
महामाई की आरती के साथ हुआ महोत्सव का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन एवं महामाई की भव्य आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर एलायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जितेंद्र पारुथी, अध्यक्ष मनोज कन्याल, उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र प्रताप पांडे, सचिव नवनीत अरोरा, कोषाध्यक्ष कमल गहतोड़ी, कार्यक्रम संयोजक केसर पारुथी, भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव हरीश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया एवं समाजसेवी कविता कापड़ी मौजूद रहीं।
आरती के पश्चात अतिथियों का अलंकरण कर स्वागत किया गया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ डांडिया महोत्सव का आगाज हुआ।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जितेंद्र पारुथी ने कहा कि एलायंस क्लब खटीमा का उद्देश्य सामाजिक सेवा के साथ-साथ समाज में एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए क्लब के सभी सदस्यों, सहयोगियों, प्रायोजकों और क्षेत्र की महिलाओं का आभार व्यक्त किया।
क्लब अध्यक्ष मनोज कन्याल ने कहा कि महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। वहीं, सचिव नवनीत अरोरा ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास और टीम भावना ही किसी भी आयोजन की सफलता का आधार हैं।
महोत्सव में कोरियोग्राफर स्वाति मिश्रा एवं रोनित कुमार ने प्रतिभागियों को गरबा और डांडिया की धुनों पर झूमने के लिए उत्साहित किया। पारंपरिक परिधानों और आकर्षक वेशभूषा में पहुंचीं महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
महोत्सव का विशेष आकर्षण द डिवाइन योगशाला की एमडी डॉ. मोनिका भैसोड़ा के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत योग एवं डांडिया के अनूठे संगम ‘दुर्गा कवच’ की प्रस्तुति रही। आध्यात्मिकता, योग और पारंपरिक नृत्य के इस अनूठे समन्वय को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
टाइटल प्रतियोगिता में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में दिल्ली से आईं सोनम खड़ायत, बरेली की मोनिका सिंह एवं पीलीभीत से आईं एलायंस क्लब की वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कंचन सक्सेना शामिल रहीं।
निर्णायकों ने प्रतिभागियों के नृत्य, पारंपरिक परिधान, आत्मविश्वास, उत्साह और व्यक्तित्व के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
टाइटल प्रतियोगिता के प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे
👑 डांडिया क्वीनर – गुरप्रीत कौर
🌟 डांडिया एंजेलर – अंशिका भंडारी
💃 डांडिया की धड़कनर – सोनिया बसेड़ा
✨ स्टाइल आइकनर – नूपुर
🌸 ब्यूटी विद ग्रेसर – ममता पाटनी
🏅 बेस्ट पर्सनैलिटीर – नेहा जोशी
⚡ एनर्जी क्वीनर – जया वर्मा
💎 बेस्ट ज्वैलरी – शकुंतला धौनी
🎭 शो स्टॉपर – ज्योति बिष्ट
😊 बेस्ट स्माइल – प्रिया खाती
📸 फोटोजेनिक फेस – खुशबू
🌺 एक्सप्रेशन क्वीन – वर्तिका
सभी टाइटल विजेताओं को ट्रॉफी, क्राउन, सैश एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। खिताबों की घोषणा के दौरान प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
डांडिया महोत्सव में आयोजित मेगा लकी ड्रॉ भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। लकी ड्रॉ के परिणाम घोषित होते ही प्रतिभागियों में उत्साह बढ़ गया।
लकी ड्रॉ के विजेताओं में वर्तिका जोशी ने स्म्क् टीवी, जबकि शीनू गंगवार ने जूसर-मिक्सर-ग्राइंडर का पुरस्कार जीता। तीसरे पुरस्कार की विजेता दिव्यांशी सनवाल रहीं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन की सफलता में विशेष योगदान देने वाले सदस्यों एवं सहयोगियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया साथ ही सबसे अधिक टिकट बिक्री के लिए जितेंद्र पारुथी, मनोज कन्याल, नवनीत अरोरा एवं रिहाना को शानदार उपहार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त आयोजन में विशेष सहयोग देने वाले पंकज टम्टा, कुलदीप राणा, एडवोकेट सुमित मिश्रा, जगदीश पाल, संदीप कांडपाल, एडवोकेट अमित मिश्रा, पूनम कश्यप, अनीता भंडारी, एडवोकेट चंचल सिंह, दीपा चड्ढा, ज्योति बिष्ट, डॉ. मोनिका भैसोड़ा, जानकी चौहान, गुलायची बोधी, लता कश्यप, मीनू जोशी एवं डॉ. नीलम पांडे को भी मंच पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक केसर पारुथी ने कहा कि एलायंस क्लब खटीमा के भव्य डांडिया महोत्सव को क्षेत्र की महिलाओं से मिला अपार स्नेह और उत्साह गर्व एवं खुशी का विषय है। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी मेलजोल बढ़ाने और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करना था।
उन्होंने कहा कि महामाई के आशीर्वाद, क्लब के सदस्यों के सहयोग, प्रायोजकों के योगदान और महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता से यह आयोजन यादगार बन गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, निर्णायक मंडल, सहयोगियों एवं प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों ने महोत्सव को सफल बनाया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेंद्र प्रताप पांडे ने किया।
कार्यक्रम में क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जितेंद्र पारुथी, अध्यक्ष मनोज कन्याल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. विनीता सक्सेना, ट्विंकल दत्ता, गौरव अग्रवाल, रिया बिष्ट, दिया बिष्ट, हनी गुंबर, रमेश चंद, दीपक चंद, विनीत गुप्ता, कुंदन ज्याला, नंदा पांडेय, प्रेरणा गुप्ता, रुचि गहतोड़ी, शिवानी राणा, रुचि गुप्ता, अरुणा कन्याल, गायत्री कांडपाल, ज्योति पाल, डॉ. चंद्रा चंद, प्रेमिता मारक, मंजू आर्य, माया थापा, मीरा कापड़ी, प्रीति धौनी, रजनी चंद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एलायंस क्लब खटीमा के इस आयोजन ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, सामाजिक मेलजोल बढ़ाने और भारतीय संस्कृति की पारंपरिक गरबा-डांडिया परंपरा से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। महिलाओं की भागीदारी, सांस्कृतिक रंग और सामूहिक सहयोग ने डांडिया महोत्सव को खटीमा के यादगार आयोजनों में शामिल कर दिया।


