ऊधमसिंह नगर जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले
उत्तराखण्ड
16 अक्टूबर 2026
ऊधमसिंह नगर जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले
रूद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने ऊधमसिंह नगर जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण चौकियों और कोतवाली में नई तैनातियां की गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर संजय पाठक को रुद्रपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दरोगा दीपक तिवारी को लालपुर चौकी प्रभारी और दरोगा प्रदीप कोहली को सिडकुल सितारगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा दरोगा जगत सिंह शाही को एसओजी प्रभारी, भूपाल राम पौड़ी को शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी, दरोगा नवीन जोशी को मंडी चौकी प्रभारी, दरोगा महेश कांडपाल को रम्पुरा चौकी प्रभारी, दरोगा संदीप शर्मा को बाजार रुद्रपुर चौकी प्रभारी, दरोगा मनोज देव को बरहैनी चौकी प्रभारी, दरोगा बसंत प्रसाद को जसपुर कोतवाली और दरोगा दीपक कौशिक को सरकड़ा सितारगंज चौकी प्रभारी की नियुक्ति की गई है


