उत्तराखंड

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

उत्तराखण्ड
23 अगस्त 2026
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
हरिद्वार। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर हरिद्वार में संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, योग गुरु स्वामी रामदेव और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी समेत संत समाज के लोग और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद हैं। कार्यक्रम में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर चर्चा की जा रही है।कार्यक्रम को देखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *