उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज – चंडीगढ़ सेक्टर-43 अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर संदिग्ध आईईडी मिलने से हड़कंप

चंडीगढ
23 अगस्त 2026
ब्रेकिंग न्यूज – चंडीगढ़ सेक्टर-43 अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर संदिग्ध आईईडी मिलने से हड़कंप
चंडीगढ़। सेक्टर-43 अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर संदिग्ध आईईडी मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस में हड़कंप मच गया। ऑपरेशन सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और हथियार से जुड़े मामले में पंजाब के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन सेल की टीम को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी और टीम दोपहर करीब दो बजे से सूचना पर काम कर रही थी। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध आईईडी और अन्य सामग्री बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद आईईडी सक्रिय नहीं थी।

चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में इस मामले में चंडीगढ़ में आतंकी वारदात को अंजाम देने की संभावित योजना का संकेत मिला है। हालांकि जांच अभी शुरुआती चरण में है और पुलिस बरामद सामग्री तथा गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े तथ्यों की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *