उधमसिंहनगर में चिन्हीकरण प्रक्रिया चालू नहीं करने पर समिति ने जताई चिंता
उत्तराखण्ड
17 अप्रैल 2026
उधमसिंहनगर में चिन्हीकरण प्रक्रिया चालू नहीं करने पर समिति ने जताई चिंता
काशीपुर। राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उधमसिंहनगर, उत्तराखंड जिला कैम्प कार्यालय महेशपुरा रोड, काशीपुर पर जिला महामंत्री विनय कुमार विश्नोई व नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने चिन्हीकरण के विषय को लेकर एक बैठक कि और पूरे उत्तराखंड में चिन्हीकरण प्रक्रिया चालू है और उधमसिंहनगर नगर में अभी तक चिन्हीकरण प्रक्रिया चालू नहीं हो पायी हो जो कि चिंताजनक विषय है । उधमसिंहनगर नगर में अभी तक चिन्हीकरण चयन समिति का गठन भी नहीं हो पा रहा ।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उधमसिंहनगर, उत्तराखंड की ओर से पूर्व में गठित चिन्हिकरण समिति में मृत आंदोलनकारी साथी को नियुक्त करने का विरोध कर जीवित राज्य आंदोलनकारी नरपत सिंह राजपूत जी को चिन्हीकरण समिति का सदस्य बनायें जाने कि मांग दिनांक 14-3-2026 को लिखित रूप में उपजिलाधिकारी महोदय को सौंपी जा चुकी है ।
बैठक में आपसी चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि चिन्हीकरण की सभी समस्याओं को लेकर शीध्र ही राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उधमसिंहनगर, उत्तराखंड का एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी महोदय से वार्तालाप कर समाधान का प्रयास और प्रयत्न किया जायेगा ।
बैठक में विनय विश्नोई, प्रदीप कुमार, नीरज ठाकुर, अशोक कुमार, सुशील कुमार व अन्य सदस्य मौजूद रहे।


