उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज में चला जागरूकता अभियान
उत्तराखण्ड
22 अक्टूबर 2026
उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज में चला जागरूकता अभियान
काशीपुर। उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज काशीपुर जिला उधम सिंह नगर में आज दिनांक मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशनुसार जागरूकता अभियान चलाया गया। इस जागरूकता अभियान मे बाल कल्याण समिति सदस्य जितेंद्र कुमार,चाइल्ड हेल्पलाइन से केंद्र समन्वयक चांदनी रावत, केस वर्कर रेखा अधिकारी,बाल विकास विभाग (सखी वन स्टॉप सेंटर) से श्रीमती चंचल बाला, सी आर ए, नितिन कुमार द्वारा छात्रों को बाल अधिकार,बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला हेल्पलाइन नंबर 181,गुड- टच -बेड- टच,व नशा हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करता है, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी, व ऐसे बालक/ बालिकाओं जो असुरक्षित परिवेश मे रह रहे हो या देख रेख की आवयश्कता हो तो ऐसे बालक बालिकाओं की जानकारी जिला बाल कल्याण समिति, या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित जागरूक एवं सशक्त बनाना रहा द्य इस जागरूकता अभियान में विद्यालय की प्रधानाचार्य ब्रेजेश कुमार गुप्ता ,एवं समस्त स्टॉफ व छात्र सम्मिलित रहे ।


