उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज प्रेक्षागृह परिसर में दो दिवसीय विद्यालय छात्र स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का समापन
उत्तराखण्ड
24 जुलाई 2026
उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज प्रेक्षागृह परिसर में दो दिवसीय विद्यालय छात्र स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का समापन
काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज प्रेक्षागृह परिसर में आयोजित दो दिवसीय विद्यालय छात्र स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का समापन चिकित्सकों एवं अस्पताल के तकनीकी स्टाफ के सम्मान के साथ हुआ। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें विशेष सहयोग देने वाले केबीआर हॉस्पिटल के डॉ. अभिषेक सर्राफ, डॉ. तरुण सोलंकी, डॉ. रिची सोलंकी, डॉ. नैना अग्रवाल, डॉ. कनिका अग्रवाल और डॉ. कुशाल अग्रवाल सहित चिकित्सकों एवं तकनीकी कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
क्लब अध्यक्ष लायन गौतम महरोत्रा ने बताया कि शिविर के दौरान विद्यालय के लगभग 800 छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव भी दिए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर क्लब ने सराहनीय सामाजिक दायित्व निभाया है।
इस अवसर पर संयोजक लायन मनोज अग्रवाल, लायन अनुराग सोलंकी, सचिव लायन आशीष पैगिया, कोषाध्यक्ष लायन विपिन तोमर, लायन सूर्य प्रताप चौहान, लायन अभिषेक गोयल, लायन संजय अग्रवाल, लायन हिमांशु गर्ग, लायन सरित कुमार चतुर्वेदी, लायन मयंक गुप्ता, लायन धीरज अग्रवाल, लायन मनीष गुप्ता, लायन मुनेश बिंदल, लायन अनुज मेहरोत्रा, लायन कुश अग्रवाल, लायन पंकज अग्रवाल, लायन अतुल अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, लायन अमित गर्ग, रूपेश अग्रवाल, लायन नवीन अग्रवाल, विवेक पैगिया, जतिन गोयल, मुदित अग्रवाल, अपूर्व मेहरोत्रा, समीर अग्रवाल, संतोष मेहरोत्रा, मेजर मुनीशकांत शर्मा, रंजन तिवारी, कौशलेश गुप्ता, मोहित बोहरा, मौ. नदीम, डॉ. अंकुश, डॉ. प्रतिभा, जयप्रीत, पायल, काजल, चंचल, दीप्शी, अनुराधा, कशिश, स्नेहा, अमन सहित केबीआर हॉस्पिटल के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।


