जिले में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी
उत्तराखण्ड
5 जनवरी 2026
जिले में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी
काशीपुर। जिले में सूखी ठंड परेशान कर रही है। मैदानी इलाकों में कोहरा छाया है तो वहीं पहाड़ों में पाला। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि कब से बारिश होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में कोहरा तो पर्वतीय क्षेत्रों में पाला ठंड बढ़ा सकता है। जबकि कुछ मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने से शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी जिले में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया।
इसके चलते इन जिलों के कुछ हिस्सों में शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि छह जनवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है लेकिन इसके बाद सात से 10 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा


