उत्तराखंड

आज से टांडा तिराहा से महाराणा प्रताप चौक तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

उत्तराखण्ड
16 दिसम्बर 2025
आज से टांडा तिराहा से महाराणा प्रताप चौक तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
काशीपुर। नगर में मुरादाबाद रोड राधेश्याम बिल्डिंग के पास व रेलवे स्टेशन के पास क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर ह्यूम पाइप पुलिया निर्माण के चलते भारी वाहनों की आवाजाही मंगलवार (आज) की रात आठ बजे से 20 दिसंबर तक बंद रहेगी।
सहायक अभियंता तृतीय निर्माण खंड लोनिवि के एई परवेज आलम ने बताया कि टांडा तिराहा से महाराणा प्रताप चौक तक नाला निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए रात 16 से 20 दिसंबर तक आठ बजे से भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। एई ने बताया कि हरिद्वार-काशीपुर-बरेली मार्ग पुराना एनएच-74 पर रेलवे स्टेशन के सामने व राधेश्याम बिल्डिंग के पास क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर ह्यूम पाइप पुलिया का निर्माण कराया जाना है। लोनिवि ने एसडीएम से रात आठ बजे से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए पत्र लिखा है। भारी वाहनों का टांडा तिराहा, स्टेडियम तिराहा व चौती चौराहे से महाराणा प्रताप चौक की ओर आने वालों वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान छोटे वाहनों की टांडा तिराहा से महाराणा प्रताप चौक तक एक साइड से ही आवाजाही रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *