काशीपुर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसना शुरू
उत्तराखण्ड
9 अक्टूबर 2025
काशीपुर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसना शुरू
काशीपुर। कुमाऊँ रेंज SOTF की एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अब काशीपुर में नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा कसना शुरू कर दिया ।
काशीपुर में भी ताबड़तोड़ छापेमारी में भारी मात्रा में नशीली दवाएँ बरामद, मेडिकल स्टोर स्वामी के खिलाफ छक्च्ै एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने की दिशा में कुमाऊँ पुलिस एवं औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
औषधि नियंत्रक विभाग की टीम,SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र, तथा काशीपुर पुलिस द्वारा थाना काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत आर्यनगर रोड, नियर पंत पार्क स्थित “माता गर्जिया मेडिकल स्टोर” पर संयुक्त छापा मारा गया। निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएँ बरामद की गईं। बरामद नशीली दवाओं का विवरण Tramadol : 646 कैप्सूल, Alprazolam : 953 कैप्सूल कुल बरामदगी – 1599 कैप्सूल, पूछताछ के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी कोई वैध अभिलेख अथवा बिल प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली काशीपुर में NDPS Act, 1985 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त टीम का विवरण- औषधि नियंत्रक विभाग, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार,
औषधि निरीक्षक, सुश्री निधि शर्मा,SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र, टीम प्रभारी सहित ऑपरेशन यूनिट
कोतवाली काशीपुर पुलिस, उ0नि0 गणेश पांडे, हे0का0 जितेन्द्र बिष्ट, का0 ज्ञानेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।


