महिलाओं में करवा चौथ पर्व को लेकर खासा उत्सव
30 अक्टूबर 2023
महिलाओं में करवा चौथ पर्व को लेकर खासा उत्सव
काशीपुर | करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। कपड़े, साड़ी और गारमेंट की दुकानों के अलावा ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ अब आने लगी है।
नवरात्र और दशहरे के बाद यह भी एक बड़ा त्यौहार है और महिलाओं में करवा चौथ पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
महिलाएं ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग करा रही हैं, क्योकिं उन्हें बुकिंग में थोड़ा सस्ता पैकेज मिल रहा है। 500 से लेकर दस हजार रुपये तक के पैकेज ब्यूटी पार्लर महिलाओं को दे रहे हैं। इस बार करवा चौथ पर महंगाई है। ज्वैलरी बाजार भी करवा चौथ पर्व को लेकर सजने लगा है। ग्राहकों को कई तरह के ऑफर से लुभाया जा रहा है।
पर्व में दो दिन का समय रह गया है तो महिलाओं ने खरीदारी तेजी से करनी शुरू कर दी है। कारोबारियों की मानें तो इस बार कारोबार ठीक रहेगा। बाजारों में ग्राहक काफी आ रहे हैं। नवरात्रों में भी कारोबार ठीक रहा है और करवा चौथ और फिर इसके बाद दीपावली है तो एक माह तक बाजार में काफी रौनक रहेगी।