उत्तराखंड

भाजपा प्रत्याशी दीपक वाली ने सादगी के साथ किया अपना नामांकन

गोपाल ठाकुर – संवाददाता
उत्तराखण्ड
30 दिसम्बर 2024
भाजपा प्रत्याशी दीपक वाली ने सादगी के साथ किया अपना नामांकन
काशीपुर । होटल अनन्या में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को परिचित आत्मक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें दीपक वाली को मेयर पद का टिकट मिलने पर पदाधिकारी का कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। श्री बाली ने शहर की जनता को अस्वस्थ किया कि उसने एक बार मौका दिया तो प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन काशीपुर का ऐसा विकास करूंगा कि जनता ने सोचा भी नहीं होगा। मैं भलीभांती विकास करना और करना जानता हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट है, और इस बार नगर निकाय चुनाव में काशीपुर की देवतुल्य जनता के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की चुनावी जीत ऐतिहासिक होगी।
भाजपा से मेयर पद के उम्मीदवार दीपक बाली ने बड़े ही सादगी के साथ पार्टी पदाधिकारियो ंऔर अपने कुछ समर्थको के साथ नामांकन किया। मां मनसा देवी शोभायात्रा के प्रबंधक विकास शर्मा खुट्टू के दुखद स्वर्गवास के कारण नामांकन जुलूस नहीं निकाला। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मोहन बिष्ट ने किया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गिरीश चंद्र तिवारी नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल रजत सिद्धू चिम्मनलाल छाबड़ा अनिल शर्मा अश्वनी छाबड़ा, अजय टंडन बॉकी, प्रशांत पंडित अर्जुन सिंह, सुधा शर्मा निपेंद्र चौहान राहुल पैगिया, राकेश अग्रवाल अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन सुधा शर्मा वैशाली गुप्ता, अनिल, महेंद्र खुराना, जसवीर सिंह सैनी, रवि पाल, श्याम अरोरा, हर्ष बाली अमन वाली सहित सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *