उत्तराखंड

अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम में दी तीन नये कानून की जानकारी

उत्तराखण्ड
1 जुलाई 2024
अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम में दी तीन नये कानून की जानकारी
काशीपुर। आज 1 जुलाई से तीन नए आपराधिक कानून लागू होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर यहां अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह के नेतृत्व में कानून की जानकारियां देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का रामनगर रोड स्थित रामलीला के सभागार में क्षेत्र के गणमान्य और स्कूली छात्राओं के साथ एक जागरूकता अभियान चलाया जिसमें देश में बने नए कानून के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। वरिष्ठ अधिवत्ता अमरीश अग्रवाल ने जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बताया कि कानून की यह संहिताएं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय संहिता और भारतीय साक्ष्य अध्निियम हैं। नए कानूनों में कुछ धराएं हटा दी गई हैं तो कुछ नई धाराएं जोड़ी
गई हैं। कानून में नई धाराएं शामिल होने के बाद पुलिस, वकील और अदालतों के साथ-साथ आम लोगों के कामकाज में भी काफी बदलाव आ जाएगा। उन्होंने कहा कि वे मामले जो एक जुलाई से पहले दर्ज हुए हैं, उनकी जांच और ट्रायल पर नए कानून का कोई असर नहीं होगा। एक जुलाई से सारे अपराध नए कानून के तहत दर्ज होंगे। हालांकि अदालतों में पुराने मामले पुराने कानून के तहत ही सुने जाएंगे। नए मामलों की नए कानून के दायरे में ही जांच और सुनवाई होगी। अपराधों के लिए प्रचलित धाराए अब बदल चुकी हैं, इसलिए अदालत, पुलिस और प्रशासन को भी नई धराओं का अध्ययन करना होगा। लॉ के छात्रों को भी अब अपना ज्ञान अपडेट करना होगा। कार्यक्रम में बोलते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि इंडियन पीनल कोड अब हुई भारतीय न्याय संहिता कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर अब हुआ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, इंडियन एविडेंस एक्ट अब भारतीय साक्ष्य अधिनियम हो गया है। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, मुशर्रपफ हुसैन, राशिद फारूखी, गुरविंदर सिंह चण्डोक, नितिन कौशिक, प्रशांत पंडित आदि गणमान्य लोग व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *