भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का नगर में जोरदार स्वागत
उत्तराखण्ड
7 अप्रैल 2024
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का नगर में जोरदार स्वागत
काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला एवं भगवान श्री राम प्रतीक चिन्ह देकर भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक का स्वागत एवं सम्मान किया गया इस दौरान प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता ले रही है कुमाऊं एवं गढ़वाल में इस समय प्रगति हो रही है पहाड़ों पर शुद्ध पानी की व्यवस्था के लिए सरकार सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर काम किया गया जिससे जनता को पीने का पानी अब 24 घंटे निरंतर मिल रहा है उन्होंने कहा कि आज भाजपा शासन में विकास चरम सीमा पर है जहां देहरादून से दिल्ली तक ढाई घंटे की दूरी के लिए सड़कों का निर्माण किया गया तथा विभिन्न एक्सप्रेस बनाए गए हैं। उद्योग धंधों के लिए सरकार ने विभिन्न कार्य किए गए हैं नैनीताल में उन्होंने सबसे बड़ा पार्किंग स्थल बनवाने के लिए कार्य किया।व काशीपुर क्षेत्र में आधुनिक पार्किंग की भी नींव रखी, काशीपुर से धामपुर के लिए अजय भट्ट द्वारा हाईवे की केंद्र से स्वीकृति दिलवाई जिस पर कार्य शीघ्र शुरू होगा यह तो खत्म हो गए वह तुम्हारी वीडियो की पहली वीडियो तो उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए नकल विरोधी कानून को पास कर यह सिद्ध कर दिया है कि नकल विरोधी अब कोई भी इस कार्य में करने से पहले 100 बार सोचेगा मोदी सरकार ने कोरोना कल भी देश की भलाई के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा की जब कोरोना काल से सम्पूर्ण विश्व जंग लड़ रहा था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ही प्रयासों से भारत में वैक्सीन का निर्माण किया गया। जिसमे देश के लोगों ने उनके कार्य की सराहना की ।उन्होंने अंत में कहा कि उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर भाजपा का जीत का परचम लहराएगा और इस बार भी भाजपा नरेंद्र मोदी की विकास की नीतियों के दम पर 400 सीटो पर विजय करेगी। इस दौरान प्रेस वार्ता में निवर्तमान महापौर उषा चौधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ,ईश्वर चंद गुप्ता, पुष्कर बिष्ट, रिकी पोंटिंग ,डा. गिरीश तिवारी ,संदीप भोज बलजीत सिंह बल्ली आदि जन मौजूद रहे।