उत्तराखंड

प्राचीन काली मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वितरित किया खिचड़ी का प्रसाद

उत्तराखण्ड
16 जनवरी 2024
प्राचीन काली मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वितरित किया खिचड़ी का प्रसाद
काशीपुर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित प्राचीन काली मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचार प्रमुख आकाश गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष भर में छह उत्सव मनाता है। पहला उत्सव नव वर्ष प्रतिपदा, दूसरा उत्सव हिंदू साम्राज्य, दिवस तीसरा उत्सव गुरु पूर्णिमा, चौथा उत्सव रक्षाबंधन पर्व, पांचवा विजयदशमी उत्सव तथा छठा मकर संक्रांति उत्सव मनाया जाता है। मकर संक्रांति उत्सव सूर्य देवता के दक्षिणयान से उत्तरायण में आने के उपलक्ष में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि आज के इस आयोजन में रजत सि(ू, दीपक सिंधवानी व राजू अरोड़ा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर जिला गोरक्षा प्रमुख महेश अग्रवाल, केसी बंसल, कवि विशेष कुमार सितारा, वरिष्ठ पत्रकार निखिल पंत, जोगेन्द्र, योगेश विश्नोई , मनोज शर्मा, रवि कुमार, प्रताप सिंह आदिउपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *