सरकारी अस्पताल पर आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
उत्तराखण्ड
21 नवम्बर 2026
सरकारी अस्पताल पर आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
काशीपुर। आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकारी अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकत्रियों ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को उठाया और शासन-प्रशासन से उनके समाधन की मांग की। इस मौके पर कार्यकत्रियों ने समस्याओं और उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियां स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए संबंधित अधिकारियों से समस्याओं का शीघ्र समाधन करने की मांग की। बतादें कि एलडी भट्टð सरकारी अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में आशा कार्यकत्रियां मानदेय वृद्धि, बकाया भुगतान और अन्य मांगों को लेकर समय-समय पर धरना-प्रदर्शन कर रही हैं, और अव वह देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कूच करने की तैयारी में भी हैं।


