उत्तराखंड

राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा में भारतीय प्रबंध संस्थान ने मिलकर चलाया स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान

उत्तराखण्ड
16 अक्टूबर 2026
राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा में भारतीय प्रबंध संस्थान ने मिलकर चलाया स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान
काशीपुर। भारतीय प्रबंध संस्थान , काशीपुर के तत्वावधान में संस्थान के विद्यार्थियों एवं शैक्षणिक स्टॉफ ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा में भारतीय प्रबंध संस्थान , काशीपुर के प्रोफेसर डॉक्टर धीरज चन्द्रा एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा के प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अन्तर्गत विद्यालय परिसर की साफ सफाई एवं पौधारोपण का कार्य किया । इस अवसर पर भारतीय प्रबंध संस्थान., काशीपुर के विद्यार्थियों के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा के विद्यार्थियों ने बढ चढ़कर विद्यालय की साफ सफाई एवं पौधारोपण में प्रतिभाग किया । इस अवसर पर ग्राम खरमासा के स्थानीय निवासियों के साथ जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *