उत्तराखंड

भारी बारिश और पंचायत उपनिर्वाचन के चलते सेवा संकल्प अभियान शिविरों की तिथियों में बदलाव, सीडीओ ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

उत्तराखण्ड
27 सितम्बर 2026
भारी बारिश और पंचायत उपनिर्वाचन के चलते सेवा संकल्प अभियान शिविरों की तिथियों में बदलाव, सीडीओ ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम
रुद्रपुर। जनपद में आगामी दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उपनिर्वाचन 2026 की अधिसूचना जारी होने के दृष्टिगत प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविरों की पूर्व निर्धारित तिथियों में संशोधन करते हुए नया कार्यक्रम जारी किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस संशोधित तिथि के अनुसार कड़ाई से निर्देशों का पालन करने और शिविरों में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।

संशोधित शिविर कार्यक्रम तथा नोडल अधिकारी।
28 सितंबर 2026 पंचायत घर भरतपुर, जसपुर नोडल अधिकारी मुख्य कृषि अधिकारी,30 सितंबर कुण्डेश्वरी,बाजपुर (किसान इण्टर कॉलेज) नोडल अधिकारी सहायक निदेशक, डेरी विभाग,30 सितंबर गुरू नानक इण्टर कॉलेज नानकमत्ता नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी 01 अक्टूबर खटीमा (प्रा० पा० छिनकी देवकला)नोडल अधिकारी सहायक निबंधकसहकारिता विभाग,03 अक्टूबर रामलीला ग्राउण्ड सितारगंज नोडल अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य विभाग,05 अक्टूबर रा०उ०प्रा०वि० बघेलेवाला काशीपुर नोडल अधिकारी मुख्य उद्यान अधिकारी,06 अक्टूबर रा०क०उ०प्रा०वि० रामेश्वरपुर किच्छा नोडल अधिकारी जिला पंचायती राज अधिकारी, 07 अक्टूबर बरीराई,गदरपुर (काली मन्दिर के समीप)नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी,08 अक्टूबर बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन कूल्हा गदरपुर नोडल अधिकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को नामित किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी नामित नोडल अधिकारी एवं संबंधित विभाग संशोधित तिथियों के अनुसार सभी आवश्यक कार्यवाही समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *